फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद करवाने के विरोध में उतरे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका शहर में साढ़े पांच बजे तक अधिकतर दुकानें खुली रहीं। जब पुलिस प्रशासन कालका मुख्य बाजार में दुकानों को बंद करवाने पहुंचे तो दुकानदारों ने दुकानें बंद करवाने का विरोध किया। दुकानदारों का कहना था सभी दुकानें एक साथ बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ दुकानें खुली रहती हैं तो कुछ को प्रशासन द्वारा बंद करवा दिया जाता है। दुकानदारों के पास सर्दियों के सामान का स्टाक है। गर्म सामान बेचने के लिए कुछ ही समय बचा है। दुकानदार पहले ही दो साल से पड़ रही कोविड की मार से उबर नहीं पाए हैं और अगर इस तरह ही चलता रहा तो उन्हें लाखों रुपये का नुकसान इस साल भी हो जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि दुकानदारों की समस्या को देेखते हुए दुकानदारों को रियायत दी जाए। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेसी नेता अजय सिंगला ने बताया कि सरकार की नीति गलत है। सभी दुकानें खुलनी चाहिए क्योंकि सभी दुकानें जरूरी हैं।
दुुकानों को बंद करने का समय शाम 8 बजे का सही है। दुकानदार दो साल से दबा है और शाम को ही दुकानदारी का समय होता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नियम सभी के लिए बराबर लागू करते हुए सभी दुकानें एक समय पर ही बंद करें। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि उन्हें सरकार की ओर से आदेश हैं वे उनकी पालना करते हुए दुकानें बंद करवा रहे हैं, जिसमें सहयोग के लिए उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया।
विज्ञापन

पिंजौर में दुकानें रहीं बंद
पिंजौर। पिंजौर मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। इसके अलावा पिंजौर धर्मपुर रोड पर भी पुलिस द्वारा दुकानें बंद करवा दी गईं। हालांकि देखने में आ रहा है कि कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना करते हुए दुकानों को खोल रहे हैं तो कोई आधा शटर खोल कर ग्राहकों को दुकान के भीतर बुलाकर सामान बेच रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने के चलते अन्य दुकानदारों में रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन ऐसा भेदभाव क्यों कर रहा है। अगर दुकानें बंद करवानी है तो सभी दुकानें बंद करवाएं और जो दुकानें नियमों के खिलाफ खोली जा रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें