फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर सात सरोकारों का होगा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को पंचकूला में युवा दिवस अनोखे अंदाज में मनाया जाएगा। इस मौके पर होने वाला समारोह पंचकूला के 7 सरोकारों के साए में रहेगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आयोजन की विस्तृत तैयारियों के लिए वीरवार को विधान सभा सचिवालय में पंचकूला के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि आयोजन में जिला प्रशासन, नगर निगम, एचएसवीपी, स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 7 सरोकारों का धरातल पर असर दिखाने के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती सबसे उपयुक्त अवसर है। इसलिए 12 जनवरी 2024 को शहर में इसे उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा।
इस दौरान हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य आम लोगों के साथ सेक्टर 5 स्थित शालीमार मॉल के पीछे दशहरा मैदान में एकत्रित होंगे। वहां एक समारोह के बाद शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा बस स्टैंड चौक, सेक्टर 10/4 चौक, 11/15 चौक, सेक्टर 10/16 चौक, सेक्टर 9/17 चौक, सेक्टर 7/17 चौक सेक्टर, गीता चौक से होते हुए शालीमार ग्राउंड में संपन्न होगी। शोभा यात्रा के रास्ते में स्थान-स्थान पर 7 सरोकारों के प्रति प्रेरणा जगाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों की ओर से स्टॉल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की विशिष्ट पहचान बनाने के लिए 7 सरोकार शुरू किए गए हैं। इनमें शहर को ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक, स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डॉग, अतिक्रमण, स्लम से मुक्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों की भूमिका भी सुनिश्चित की गई है।
बैठक में विस अध्यक्ष ने 7 सरोकारों की जिला प्रशासन के साथ गहन समीक्षा भी की। शीर्ष अधिकारियों ने शहर से ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक, स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डॉग, अतिक्रमण, स्लम से मुक्ति दिलाने के लिए किए गए प्रयासों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुलिस विभाग से उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने नशा उन्मूलन के लिए की गई कार्रवाई के आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नशाखोरों और इससे संबंधित अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होना चाहिए तथा नशाखोरों के खिलाफ मुहिम और तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि शहर में कई स्थानों पर अहातों के आसपास गाड़ियों पर ही शराब उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे मामलों में सख्ती से निपटना होगा। बैठक में पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला आयुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, सिविल सर्जन मुक्ता कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. एमपी शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें