फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी : कुत्तों ने नोच डाला भ्रूण, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव रायपुर में सोमवार सुबह एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी मदन लाल ने बताया है कि सोमवार सुबह 11 बजे जब वह अपने घर के नजदीक परचून की दुकान से समान लेकर घर लौटे और अभी गेट खोल ही रहे थे तो एक कुत्ता दिखा। जिसके मुंह में एक मांस का टुकड़ा था। उन्होंने कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर का छोटा टुकड़ा मारा ताकि वह मांस का टुकड़ा घर में न लेकर आए।
विज्ञापन

कुत्ता मास टुकड़ा घर के बाहर छोड़ कर भाग गया। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो वह टुकड़ा भ्रूण का था। जिसके निचले भाग को कुत्तों ने नोच रखा था। उन्होंने बताया की परचून की दुकान पर बैठे गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इस दौरान किसी ने 112 पर फोन कर दिया और पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मदन की शिकायत पर के अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें