चंडीगढ़। वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व विधायक गुलजार सिंह रणिके ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा वापस लेने के पंजाब सरकार के निर्णय को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
गुलजार सिंह रणिके ने याचिका में बताया है कि वह पूर्व विधायक हैं और पूर्व की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। याची ने बताया कि पहले उनके पास चार सुरक्षा कर्मी थे जिन्हें घटा कर दो कर दिया गया था। याची ने बताया कि अब बाकी के दो सुरक्षाकर्मी भी वापस ले लिए गए हैं। याची के पास अब कोई सुरक्षा नहीं है। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।