फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय क बाद बढ़ी शहर की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर सोमवार देर शाम रॉकेट चलित ग्रेनेड से हमले के मद्देनजर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नौ बॉर्डर पर बंकर का निर्माण कर जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके तैनात कर दिया गया है। बार्डर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा शहर में के अंदर नाके लगाकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी शहर की सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है। कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. हनीफ कुरैशी ने निर्देश दिए हैं कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीपी कुरैशी ने बताया कि हमले के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम को भी अलर्ट कर दिया है। पुलिस की टीमें सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच कर रही हैं। उन्होंने जिले के थाना प्रभारियों और नाका इंचार्ज समेत पेट्रोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा को लेकर सजग रहें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या कोई व्यक्ति दिखाई दे तो सूचना तुरंत पुलिस को दें।
नाकों पर रही पुलिस की तैनाती
शहर के बॉडर पर अधिकतर पुलिस बल तैनात दिखा। सेक्टर-17 स्थित विजिलेंस नाके पर हथियार से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहे। हाउसिंग बोर्ड पंचकूला की सीमा में प्रवेश करने वाले नाके पर जवान तैनात नहीं दिखे। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-दो के चंडीगढ़ और पंचकूला नाके पर जवान बीट बॉक्स के अंदर बैठे दिखे।
विज्ञापन

रेत-बजरी की बोरियां और मिट्टी से बनाया बंकर
दिल्ली-अंबाला और जीरकपुर की ओर से आते हुए फ्लाईओवर के नीचे उतरते ही स्लिप रोड से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में अंदर जाने वाली पहली सड़क के एंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां बंकर बनवाया गया है। बंकर के पीछे हथियारों से लैस पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। दिल्ली-अंबाला और पंजाब की ओर से यह भी पंचकूला का एक अहम एंट्री प्वाइंट है।
कोट्स
मोहाली में खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट चलित ग्रेनेड से हुए हमले के बाद से शहर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर जवानों को तैनात किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यदि कोई खामी सामने आएगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. हनीफ कुरैशी, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें