फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप बोगरा को मिला बेस्ट लाइफ कोच अवॉर्ड

विज्ञापन
सम्मानित करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। कालका निवासी संदीप बोगरा को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बेस्ट लाइफ कोच, स्पीकर और लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि के लिए संदीप के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। संदीप ने बताया कि इंटरनेश्नल गलोरी अवॉर्डस 2021 गोवा में 28 अगस्त को आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठनों, उद्यमियों और व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए हर साल यह पुरस्कार आयोजित किए जाते हैं। उन्हें लाइफ एंड रिलेशनशिप कोचिंग और परामर्श के क्षेत्र में गुणवत्ता सेवा के लिए और अपनी पुस्तक डिवोर्स -द बेस्ट थिंग एवर हैपन के लिए अमेजन पर बेस्ट सेलिंग लेखक के नाते पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उनके साथ उनके पिता समाजसेवी विपिन बोगरा भी मौजूद थे। संदीप बोगरा टोनी रॉबिंस, यूएसए, एनएलपी प्रैक्टिशनर, सर्टिफाइड काउंसलर के तहत एक प्रमाणित लाइफ कोच हैं। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और पूर्व सलाहकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें