फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा वर्क परमिट के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कनाडा का वर्क परमिट और वीजा दिलाने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने विजापासो प्राइवेट लिमिटेड की संचालिका हिना कुमार और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार दिसंबर 2023 में उसकी हिना कुमार से मुलाकात हुई थी। उसने बेटे को कनाडा का वर्क परमिट और वीजा दिलाने का भरोसा दिया। जनवरी 2024 में 30.50 लाख रुपये में डील तय हुई और वीजा नहीं मिलने पर रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 जनवरी 2024 को पांच लाख, नौ मई को 2.40 लाख और 15 जून 2025 को 7.60 लाख रुपये नकद दिए। 27 मई 2024 को एलएमआईए जारी होने की जानकारी दी गई, लेकिन वीजा और वर्क परमिट नहीं मिला। रकम मांगने पर टालमटोल की गई और बाद में संपर्क बंद कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें