फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से 5.50 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक विज्ञापन के झांसे में फंसे पीड़ित, खाते से दो दिन में उड़ाई रकम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड कर्नल से 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में सेक्टर-20 स्थित साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित को नवंबर के पहले सप्ताह में फेसबुक पर लाइफ सर्टिफिकेट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन के माध्यम से फार्म भरवाया गया, जिसके बाद कुछ दिनों तक कोई कॉल नहीं आई।
विज्ञापन

इसी दौरान मोबाइल में तकनीकी समस्या आने पर पीड़ित ने फोन फॉर्मेट कराया। इसके बाद 7 नवंबर को एक अनजान कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खाते से 5.50 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन होने की बात कहकर खाता फ्रीज कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन

बाद में जब पीड़ित ने अपना बैंक खाता ऑनलाइन चेक किया तो पता चला कि 6 नवंबर को 5 लाख रुपये और 7 नवंबर को 50 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें