फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव : खुद आग में झुलस गया होमगार्ड जवान, बच्चों पर नहीं आने दी आंच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी के जोली गांव में एक दुकान में आग लगने से फंसे बच्चों को बचाते हुए पंचकूला पुलिस का होमगार्ड जवान 10 से 15 फीसदी झुलस गया। होमगार्ड जवान रवि दत्त ने बताया कि वह पंचकूला उपायुक्त कार्यालय में तैनात है। ड्यूटी खत्म कर वह अपने घर जोली पहुंचा था तभी उसे पता चला कि एक दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन

सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचा और दो बच्चों को आग के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। उसी समय वहां पर रखे पेट्रोल के कारण आग फैल गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। घायल होमगार्ड के जवान का सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें