फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विजिलेंस की पहल: व्हाट्सएप नंबर व ईमेल आईडी की जारी, भ्रष्ट अधिकारियों की आम लोग कर सकेंगे शिकायत

Thu, 14 Oct 2021 01:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोई भी व्यक्ति किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर 90410-89685 या ईमेल complaintwvb@punjab.gov.in पर विजिलेंस ब्यूरो को जानकारी, वीडियो या लिखकर संदेश भेज सकता है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के मकसद से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को आम लोगों के साथ-साथ ईमानदार अधिकारियों/कर्मचारियों से सहयोग मांगा है। इसके तहत भ्रष्ट/रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर शिकायत दर्ज करवाने या व्हाट्सएप नंबर या ईमेल पर शिकायत देने को कहा है।

विज्ञापन


ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर-कम-एडीजीपी एलके यादव ने कहा कि सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की तरफ से किए जाते किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोगों से अपील करते हुए विजिलेंस प्रमुख ने कहा कि टोल-फ्री नंबर ब्यूरो के मुख्यालय में सातों दिन 24 घंटे कार्यशील रहेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर 90410-89685 या ईमेल complaintwvb@punjab.gov.in पर विजिलेंस ब्यूरो को जानकारी, वीडियो या लिखकर संदेश भेज सकता है।
विज्ञापन


ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि कोई भी ईमानदार सरकारी अधिकारी/कर्मचारी बिना झिझक किसी भी बेईमान या अपने अधिकृत पद का दुरुपयोग करने वाले किसी भी विजिलेंस अधिकारी/कर्मचारी या किसी अन्य सरकारी मुलाजिम के खिलाफ उपरोक्त संपर्क नंबरों या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकता है। ऐसी शिकायतों की पूरी जांच करने के बाद यदि दोष साबित हो जाता है तो दोषियों के साथ कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा। सूचना देने वाला अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें