फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : निजी अस्पतालों के रेट निर्धारित, ज्यादा वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, मरीजों का हालचाल जानने के लिए भी जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने वालों के लिए दरें निर्धारित कर दी हैं। इन दरों से अधिक यदि कोई भी प्राइवेट अस्पताल खर्चा लेगा तो उसके खिलाफ प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नॉन एनएबीएल एक्रेडिटेड अस्पतालों में आइसोलेशन बेड 8000 रुपये प्रतिदिन, आईसीयू बेड बिना वेंटिलेटर 13000 रुपये, आईसीयू बेड वेंटिलेटर केयर के साथ 15000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जेसीआई एनएबीएल एक्रेडिटेड अस्पताल में आइसोलेशन बेड 10000 रुपये प्रतिदिन, आईसीयू बिना वेंटिलेटर केयर 15000 रुपये प्रतिदिन और आईसीयू वेंटिलेटर केयर के साथ 18000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किए हैं। इस पैकेज में रेमडेसिविर या टॉसिलिजूमैब इंजेक्शन शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा कोरोना टेस्ट भी अलग से करवाने पड़ेंगे।
तीमारदार ऐसे जान सकते हैं पीड़ित मरीज का हाल
सिविल सर्जन की तरफ से सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में कोरोना संक्रमित भर्ती होने वाले मरीजों के बारे में परिजनों को हालचाल बताने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोरोना संक्रमित के परिजन हेल्पलाइन नंबर 9501519270 व 0172-2578000 पर फोन करके अपने मरीज का हालचाल जान सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा करोना संबंधित किसी भी जानकारी को हासिल करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण एरिया के लिए हेल्पलाइन नंबर 9817573779, 9817580716, 9817580549, 9817588985 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एंबुलेंस सर्विस के लिए टोल फ्री नंबर 108 के अलावा 8168143108 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें