फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : साइबर सेल ने 18 लाख के 106 मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। झपटमारी और चोरी की वारदातों को सुलझाकर पंचकूला पुलिस ने इस वर्ष 106 मोबाइल ढूंढे हैं। इनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है। ये सभी स्मार्ट फोन हैं। इनमें 50 हजार रुपये कीमत तक के फोन भी शामिल हैं। चोरी और गुम मोबाइलों को ढूंढने में साइबर सेल की सबसे अहम भूमिका रही है। डीसीपी पंचकूला मोहित हांडा ने बताया कि वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार चोरी के मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत पंचकूला पुलिस की टीम ने वर्ष 2022 में अब तक 106 स्मार्ट मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को सौंप दिया है। इससे पहले वर्ष 2021 में पुलिस ने 349 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को सौंपा था। साइबर सेल इंचार्ज इंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल गुम हो जाते हैं, तो तुरंत गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बंद करवा दें। इसके बाद फोन को ट्रेस करवाने के लिए पुलिस उपायुक्त कार्यालय में सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें