फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 3 प्रतिशत से नीचे आई कोरोना संक्रमण दर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है। पहली बार संक्रमण दर 3 से नीचे आकर 2.94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। साथ ही रिकवरी दर भी बढ़कर 98.47 फीसदी बढ़ गई है। मृत्यु दर 1.08 चल रही है।
विज्ञापन

वीरवार को पिछले 24 घंटों में हरियाणा में 738 नए केस आए हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 4404 पहुंच गई है। इनमें से 3805 मरीज घरों पर ही इलाज ले रहे हैं। वहीं, 8 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में 2, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र व नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 263, पलवल में 104, फरीदाबाद में 52, हिसार में 41 मरीज मिले हैं। सोनीपत में 31, चरखीदादरी में 30, रोहतक में 31, पंचकूला में 23, झज्जर में 26, महेंद्रगढ़ में 19, भिवानी में 18, सिरसा-रेवाड़ी में 15-15, अंबाला-फतेहाबाद में 10-10, यमुनानगर में 7, कुरुक्षेत्र-कैथल-नूंह में 8-8, पानीपत में 7, करनाल-जींद में 6-6 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें