फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मौका : हरियाणा में फसल बिक्री पंजीकरण फिर शुरू, अब तक 3574 किसानों ने बेचा गेहूं

Sun, 04 Apr 2021 12:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गेहूं खरीद। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण कराने का एक और मौका दिया है।  मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर शनिवार से फिर पंजीकरण शुरू हो गया। पहली अप्रैल से शुरू हुए रबी खरीद सीजन 2021-22 के पहले 2 दिनों में 3574 किसानों ने ढाई लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में बेचा। सरकारी एजेंसियों ने इसकी खरीद की।

विज्ञापन


कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि जो किसान किसी कारणवश अपना पंजीकरण पहले नहीं करवा पाए थे, वे शीघ्र पंजीकृत हो सकते हैं। अगले सप्ताह अपना गेहूं मंडी में लाने वाले किसान ई-खरीद पोर्टल पर शेड्यूलिंग कर लें, वे अपनी इच्छा अनुसार मंडी व तिथि का चयन कर सकते हैं। किसान संबंधित मंडी के सचिव, मार्केट कमेटी या मंडी के कॉल सेंटर से संपर्क कर भी अपना शेड्यूल तय कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। भुगतान सीधे किसान के खातों में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। मंडियों में फसल खरीद के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। फसल खरीद में कोताही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद खरीद की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारी फसल खरीद की अदायगी किसानों को तय समय के भीतर सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें