फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती धोखाधड़ी : एसआईटी ने फतेहाबाद निवासी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस और अन्य विभागों की भर्ती में धोखाधड़ी करने के मामले में एसआईटी ने एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश निवासी जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी ने सिपाही भर्ती में किसी अन्य से लिखित परीक्षा दिलवाई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भर्तियों में चल रही धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें कई अभ्यर्थियों ने लिखित तो कई ने फिजिकल टेस्ट दूसरे लोगों से दिलवाई थी। अनेक लोगों ने लिखित और फिजिकल दोनों ही टेस्ट दूसरे लोगों से दिलवाई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के इंचार्ज एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि भर्ती फर्जीवाड़े में अब तक आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें अब तक 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें