फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में एक घंटे की बारिश से सड़कें बनीं दरिया

Fri, 05 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में वीरवार शाम हुई एक घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर थम गया। बरसात के बाद रोड गलियों में ब्लॉकेज की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में पूरे शहर में वाहनों के पहिए थम गए। लेबर चौक से अमरटैक्स चौराहे तक लंबा जाम लग गया। कई लोगों की गाड़ियां पानी में फंसकर बंद हो गईं। मैकेनिक को बुलाकर ठीक करवानी पड़ी। 
विज्ञापन


दफ्तरों में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे दो पहिया वाहन चालकों को सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। कई लोगों को अपने दो पहिया वाहन को घर तक खींच कर ले जाना पड़ा। सड़क किनारे बने बस क्यू शेल्टर्स में भी बरसाती पानी भर गया। इस कारण वहां बसों की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं बरसात की वजह से पंचकूला सेक्टर-15 और इंडस्ट्रियल फेज-2 की डिवाइडिंग सड़क पर दो फुट तक पानी भर गया। इस कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस बारिश में नगर निगम और हुडा की लापरवाही की पोल खोल दी। 
विज्ञापन


इन जगहों पर हुआ जलभराव 
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 
- पंचकूला सेक्टर-15 और 16
- सेक्टर-12, चार और सात 
- सेक्टर-10 स्थित तवा चौक 

सेक्टर-16 में घरों में भरा नौ इंच पानी 
स्थानीय निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि यहां पानी की निकासी कम होने के कारण सेक्टर-16 के मकान नंबर 1049 से लेकर 1052 तक के घरों में 9 इंच तक पानी भर गया।   

सेक्टर-7 में भी घरों में घुसा पानी
नगर निगम की लापरवाही के कारण एक बार फिर सेक्टर-7 के कुछ घरों में पानी घुस गया। सेक्टर-18 और सात के बीच में जल निकासी की व्यवस्था की गई, लेकिन सेक्टर-18 की ओर अवैध कब्जे के कारण पानी दूसरी ओर नहीं जा सका। इस कारण सेक्टर-7 में करीब चार फुट तक पानी भर गया। 

मंत्री और निगम कमिश्नर को भेजी फोटो 
पार्षद सीबी गोयल ने जलभराव की फोटो मंत्री कविता जैन और नगर निगम कमिश्नर को भेज दी है। गोयल ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति पहले कभी नहीं बनी। उन्होंने कहा कि रोड गली साफ होतीं तो ऐसी स्थिति न होती। उन्होंने बताया कि सेक्टर-8 में भी ऐसे ही हालात रहे।


सेक्टर-15 में जलभराव की स्थिति
सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर ने बताया कि उनके सेक्टर में भी जलभराव की स्थिति बन गई। यहां तीन फुट तक पानी भर गया। नैय्यर ने बताया कि एक घंटे की बारिश में ऐसी स्थिति बनी है तो ज्यादा बारिश होने पर क्या स्थिति होगी।

इंडस्ट्रियल एरिया भी हुआ जलमग्न
बारिश के कारण पंचकूला का इंडस्ट्रियल एरिया भी जलमग्न हो गया। यहां सड़क पर दो फुट तक पानी भर गया, इस कारण ट्रकों और वाहन चालकों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया। यहां से पानी की निकासी बारिश खत्म होने के करीब एक घंटे बाद हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें