फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास : चौथी डेड लाइन पूरी नहीं पांचवीं आ गई, आखिर कब खत्म होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 स्थित रेलवे अंडरपास के शुरू होने की अंतिम समय सीमा 15 फरवरी को खत्म होने में अभी दो दिन बचे हैं कि पांचवीं डेड लाइन आ गई है। नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल का कहना है कि 25 फरवरी तक काम समाप्त हो जाएगा। 28 फरवरी को अंडरपास लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। अमर उजाला के ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार चौथी अंतिम समय सीमा में अंडरपास शुरू हो जाएगा, इस बारे में संशय है।
विज्ञापन

इससे पहले रेलवे अंडरपास शुरू करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल तीन बार अंतिम समय सीमा तय कर चुके हैं, लेकिन आज तक अंडरपास शुरू नहीं हो पाया है। चौथी अंतिम समय सीमा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गौरव जैन ने 15 फरवरी की दी है। अमर उजाला टीम ने शनिवार को मौके पर जाकर देखा तो निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा था, इसके बाद भी काफी काम अभी होना है। इसमें वाहनों के चलने लायक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
उसके पूरी तरह कंप्लीट होने में काफी समय लग सकता है। इसके अलावा शेड लगाने का काम अभी शुरू भी नहीं हुआ है। अंडरपास में पानी भरने की स्थिति में निकासी का प्रबंध भी अभी तक नहीं हुआ है। इस कारण जानकारों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की समय सीमा में अंडरपास शुरू नहीं हुआ है, लेकिन अभी कम से कम 20 दिन बाद ही अंडरपास शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अक्तूबर से फरवरी, चार माह में चार डेड लाइन
करीब सात माह पहले रेलवे अंडरपास को आवाजाही के लिए खोलने की पहली डेड लाइन नगर निगम के मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों की ओर से अक्तूूबर 2021 की मिली थी। इसके बाद लोगों ने सवाल उठाया तो हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टरवासियों को आश्वास देकर दावा किया कि नवंबर में दीपावली से पहले सेक्टर के लोगों के लिए अंडरपास खोल दिया जाएगा। दूसरी बार भी तय समय सीमा में काम नहीं हो पाया।
इसके बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में विस अध्यक्ष ने खुद मौके का मुआयना किया और विभागीय अधिकारियों से काम का स्टेटस की जानकारी लेने के बाद हर हाल में 31 जनवरी तक सेक्टर-19 के लोगों के आने-जाने के लिए अंडरपास खोलने का निर्देश दिया था, लेेकिन अन्य तारीखों की तरह 31 जनवरी की डेड लाइन भी निकल गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना था कि 15 फरवरी तक अंडरपास शुरू हो जाएगा। लोगों का कहना है कि इस बार भी उनको निराशा ही हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें