फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल : अंबाला और फिरोजपुर मंडलों के सांसदों ने रेलवे की विकास कार्यों की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने वीरवार को चंडीगढ़ में उत्तर रेलवे के अंबाला और फिरोजपुर मंडलों के क्षेत्राधिकार में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों के (लोकसभा और राज्यसभा) सांसदों के साथ बैठक की। रेल से संबंधित मामलों पर जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनका समाधान के लिए विकल्प तलाशे गए। इस दौरान चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर निर्वाचन क्षेत्रों पर यात्री सुविधाओं बुनियादी ढांचे और स्टेशनों व रेलगाड़ियों में विकास की गतिविधियों का रेलवे अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र मोहन सिंह और फिरोजपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन

मांगों पर एक नजर
- वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों को किराए में पूर्व में जो छूट मिलती थी, उसे बहाल किया जाए।
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए रात्रि में जीआरपी/आरपीएफ के सुरक्षा बलों की विशेष रूप से तैनाती की जाए।
- यात्रा के दौरान यात्रियों के आकस्मिक रूप से बीमार होने पर ट्रेन में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था व चिकित्सकों की तैनाती व समस्त उपकरणों की व्यवस्था की जाए।
- रेलवे क्रासिंग पर जो भूमिगत अंडरपास मार्ग बनाए गए या बनाए जा रहे हैं। उनमें बरसात होने पर जलभराव हो जाने के कारण क्षेत्रीय किसानों, ग्रामीणों, दोपहिया वाहनों व पैदल चलने वाले राहगीरों को आवागमन में बाधा पैदा होती है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कराकर उक्त जल भराव व पानी की निकासी प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून सहारनपुर और चंडीगढ़ के बीच एक ट्रेन चलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें