फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए राहगीरी कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-पांच स्थित टाउन पार्क के मुख्य द्वार पर चार से 13 जून तक आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के संबंध में लोगों और युवाओं को जागरूक करने के लिए राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

इस राहगीरी कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गए। इसके अलावा सार्थक पब्लिक स्कूल सेक्टर-12 के विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर हरियाणवी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रशंसा की। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए ‘चक दे इंडिया’ गाना भी चलाया गया जिस पर बच्चों और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी झूमे। इस अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा बॉक्सिंग और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की ओर से योग क्रियाओं की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा राहगीरी कार्यक्रम में स्किट और समूह नृत्य, इत्यादि भी प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने राहगीरी कार्यक्रम स्थल से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की एक वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वैन हरियाणा के सभी जिलों से होते हुए पंचकूला में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और लोगों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए खेलों का हिस्सा बनने के लिए लोगों को आमंत्रित भी करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रचार प्रसार के लिए चलाए जा रही खेलो इंडिया वैन के माध्यम से इस आयोजन का पूरे हरियाणा में प्रचार-प्रसार होगा व युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला के लिए सौभाग्य की बात है कि इस आयोजन के ज्यादातर मुकाबले इस शहर में होंगे। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में आठ हजार से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इसके लिए निमित्त यहां शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है और खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हाल, सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला विद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हर पंचकूला वासी और देशवासियों इन खेलों को लेकर उत्साहित हैं। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे। यह खेल पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, एसडीएम ऋचा राठी और एसीपी ममता सौदा, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतबीर, डीएसओ शीरपाल और काफी संख्या में पंचकूला निवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें