फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों से की बैठक, मांगों पर विचार का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से बैठक की। कर्मचारियों ने अपनी सेवा संबंधी मांगों को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने सेवाओं को नियमित करने, वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी, नौकरी सुरक्षा और विभागों के विलय जैसे कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

वित्त मंत्री चीमा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंत्री चीमा ने अधिकारियों को उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। कर्मचारी संगठनों को मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें