फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा को नेता विपक्ष मिलने में अभी देरी, रायशुमारी में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा को नेता विपक्ष मिलने में अभी देरी के आसार दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस में नेता विपक्ष को लेकर मची रार के बाद पार्टी आलाकमान ने पुराने नेताओं से रायशुमारी लेनी शुरू कर दी है। इससे नाम के एलान में अभी एक हफ्ते का समय और लगेगा। राज्य के प्रभारी हरीश चौधरी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस अहम काम की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

पंजाब में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस नतीजे आने के बाद 12 दिन बाद भी विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम का एलान नहीं कर पाई है। कांग्रेस की ओर से नेता विपक्ष का एलान करने के लिए एक हफ्ता और लिया जा सकता है। पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी नेता विपक्ष का फैसला करने से पहले चुनाव हारने वाले नेताओं की राय ले रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सामने पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव करने का भी मुद्दा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मांग लिया था। विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम के एलान के साथ ही कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान भी कर सकती है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सिर्फ 18 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को चेहरा बनाया था।
हार के कारणों पर मंथन
पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस मंथन कर रही है। हार के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सोनिया गांधी ने अजय माकन को दी है। अजय माकन पंजाब कांग्रेस के नेताओं की राय लेकर सोनिया गांधी को रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के बाद ही सोनिया गांधी पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।
विज्ञापन

रेस में शामिल हैं ये नाम
नेता विपक्ष की बात करें तो प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी रेस में शामिल है। हालांकि कांग्रेस पार्टी भविष्य को लेकर किसी युवा के हाथ में भी नेता विपक्ष की कमान दे सकती है। ऐसी स्थिति में अमरिंदर सिंह राजा को यह पद मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें