फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीयू छात्राओं ने एनिमिया और सामान्य स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ ने चेयरपर्सन डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में समुदाय के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन सेक्टर 25 स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में विभाग की फैकल्टी सदस्य डॉ. परव्रीत कौर और पूनम शर्मा भी मौजूद रहीं। यूएएएम के मेडिकल ऑफिसर और हेल्थ सेंटर के स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


जागरूकता सत्र छात्राओं समलीन कौर और स्टैनजिन आंगमो ने संचालित किए। समलीन कौर ने एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव और पोषण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और सही इलाज से एनीमिया को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। स्टैनजिन आंगमो ने सामान्य स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नियमित जांच से बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान हो जाती है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने लोगों से अपनी दिनचर्या में नियमित हेल्थ चेक-अप शामिल करने की अपील की। इस कार्यक्रम ने समुदाय की भलाई और पब्लिक हेल्थ शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति पीयू के प्रयासों को मजबूत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें