रामगढ़। गांव मानक्यां के होमगार्ड जवान गुरदीप सिंह की आकस्मिक निधन की खबर से गांव में शोक की लहर है। उनका मंगलवार को पैतृक गांव में दाह संस्कार किया गया है। इस मौके पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। गुरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ अपराधी को झारखंड राज्य के जिला लातेहार के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र बालूमाथ में पकड़ने के लिए गए हुए थे वहां पर उनको अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर गुरदीप सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इसकी सूचना विभाग तथा गांव में उनके परिजनों को दी गई।