फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिरासत में नरिंदरदीप की मौत पर प्रदर्शन, लोगों का आरोप-हत्या हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। सीआईए स्टाफ पर ओमेक्स सिटी कलोनी निवासी नरिंदरदीप की कस्टडी में हत्या करने का आरोप लगाते हुए वीरवार को नरिंदरदीप सिंह कस्टोडियल मर्डर एक्शन कमेटी के आह्वान पर दुकानदार, किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया और प्रदर्शन किया। उधर, अब तक युवक की मौत के वास्तविक कारणाें का पता अब तक नहीं चल सका है। यह जानकारी बिसरा रिपोर्ट के आने बाद ही मिलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 16 चोटों के निशान मृतक के शरीर पर थे।

रोष प्रदर्शन दौरान सभी ने मांग की कि 23 मई को सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस हिरासत में मारे गए गोनियाना मंडी के आइलेट्स टीचर नरिंदरदीप सिंह उर्फ नन्नू की हत्या की उच्च स्तरीय व समयबद्ध न्यायिक जांच करवाई जाए। आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। नरिंदरदीप की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। लोगों ने कहा कि नशें के खिलाफ जंग छेड़ने के नारे के तहत लोगों में दहशत पैदा करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नापाक इरादे पूरी तरह से उजागर हो चुके हैं।
विज्ञापन


सभी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में नरिंदरदीप सिंह की मौत को दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी दोषी पुलिस अधिकारियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर बठिंडा में दो दिन बिताने के बावजूद पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी के दो शब्द भी न बोलकर हत्यारों की पीठ थपथपाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में पंजाब में पुलिस हिरासत और जेलों में करीब तीन दर्जन नौजवानों की हत्या हो चुकी है।
इस मामलें में बीते दिनों एम्स अस्पताल द्वारा मीडिया को जारी किए गए बयान में बताया गया था कि अस्पताल प्रबंधन करंट लगाए जाने जैसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं करता, इसके अलावा मौत के असल कारणों का बिसरा रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। आज की सभा को पुलिस हिरासत में मारे गए युवक नरिंदरदीप सिंह की पत्नी नैंसी, नरिंदर दीप सिंह के पिता डा. रणजीत सिंह के अलावा एक्शन कमेटी के नेता बलकरण सिंह बराड़, शिंगारा सिंह मान, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, लछमन सिंह सेवेवाला, गुरदीप सिंह रामपुरा, स्वर्णजीत सिंह पूहली, जसवीर कौर नट्ट, बूटा सिंह बुर्ज गिल, रेशम सिंह खेमुआना, अमित कपूर, मंगा आज़ाद, नौनिहाल सिंह दीप सिंह वाला और नरिंदरदीप के परिवार के सदस्यों ने कहा कि नरिंदर दीप सिंह एक योग्य अध्यापक थे, जो 23 मई को हमेशा की तरह घर से काम पर गए थे, उन्हें सीआईए स्टाफ बठिंडा 2 द्वारा बिना किसी आरोप के उठा लिया गया, प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन में यूनाइटेड अकाली दल के अध्यक्ष भाई गुरदीप सिंह बठिंडा, पूर्व कांग्रेस विधायक गुरा सिंह तुंगवाली, शिरोमणि अकाली दल हलका बठिंडा सिटी प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता परमिंदर सिंह बालियांवाली मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें