फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की संपत्ति होगी अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की संपत्ति को पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) अटैच करेगा। पूरे प्रदेश में इसके लिए सांझा अभियान चलाया जाएगा। पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की संपत्ति अटैच की गई है। इसी तर्ज पर अन्य जिलों में कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के नेटवर्क को तोड़ना है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को गृह मंत्री अनिल विज को यह जानकारी दी है। अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र की तर्ज पर अन्य जिलों में पुलिस व नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो नशे के पूरी तरह से खात्मे को लेकर अभियान चलाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख एवं एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि इस साल 10 लाख प्रतिबंधित नशीली गोलियां पकड़ी गई हैं। यह नशीली दवाइयां मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। ब्यूरो ने अब तक 325 जागरूकता कैंप लगाए हैं।
जाधव ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, रोहतक, फरीदाबाद व करनाल इत्यादि में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को ज्यादा पकड़ा है। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सक्षम बनाने लिए सुझाव भी विज को दिए। साथ ही पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। गृह मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक एनजीओ के सहयोग से अपने जिले में 8 लोगों को नशे की लत से मुक्त करा चुके हैं, उसी प्रकार से अन्य जिलों में भी कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें