फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : इस बार न होर्डिंग लगेंगे, न ही होगा लंच का प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत में बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को होने जा रहे हैं। इस बार जिला अदालत में न होर्डिंग लगेेंगे और न ही लंच का प्रोग्राम होगा। इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर ऑफ इलेक्शन कमेटी डीबीए चमन लाल का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशा को देखते हुए उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि कोविड के नियमों का पालन किया जाए। हालांकि पिछली बार इस समय कोरोना के ज्यादा केस सामने आ रहे थे, लेकिन एहतियातन वे और उनकी टीम इस बात का पूरा ध्यान रखेगी कि कोविड के नियमों की उल्लंघना न हो। उनकी टीम में उनके अलावा चार एआरओ कर्म सिंह, पीआईपी सिंह, रणजीत धीमान और सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

एआरओ रह चुके चमन लाल का कहना है कि इलेक्शन कमेटी डीबीए के निर्देश के अनुसार इस बार जिला अदालत में न होर्डिंग लगेगी न लंच का प्रोग्राम होगा। उनके 38 साल के अनुुुभव में ऐसा पहली बार हो रहा है। होर्डिंग और लंच के प्रोग्राम न होने के कारण काफी फंड बच जाएगा। एआईबीई (ऑल इंडिया बार एग्जाम) पास ही वोट देने के योग्य हैं। इस समय ऐसे 1700 वोटर हैं। बाकी 9 दिसंबर को ही पता चल पाएगा कि इनमें से कितने वोटर अपने मतदान का इस्तेमाल कर पाएंगे। एआईबीई (ऑल इंडिया बार एग्जाम) पास को ही प्रोविजनल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें