फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : पानी मिलता नही, भरने को बिल दिए थमा, विभाग के अधिकारी सुनते ही नही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रविवार को संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है। जिले में 639 लोगों के सैंपल लिए गए, इसमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। रविवार को कोरोना का रिकवरी रेट 98.74 फीसदी रहा। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ 10 रह गए हैं। जिले में कोरोना के सीमित मामलों ने अब जिला स्वास्थ्य विभाग उत्साहित है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसी वजह से मास्क लगाना और सामाजिक दूरी को नहीं भूलें। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40324 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30650 लोग शामिल हैं। संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30264 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि रविवार को संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
जिले में 3892 को लगाई गई वैक्सीन
रविवार को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 2250 को पहली डोज लगाई गई जबकि 1642 को दूसरी डोज लगाई गई। पंचकूला में 12671 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई जबकि 20372 फ्रंटलाइन वर्करों को डोज लगाई गई। वहीं अब तक 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को अब तक 437994 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। रविवार को वैक्सीन 14 सरकारी और दो निजी अस्पतालों में लगाई गई। पंचकूला में अब कोविशील्ड की 10810 डोज उपलब्ध हैं जबकि जिले में कोवैक्सीन की 10240 डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें