फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : परिवहन सुविधा में शुमार, फिर भी वर्कशॉप बदहाल, सर्दी-गर्मी में परेशान होता है स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की बसें प्रदेश में सबसे बेहतर परिवहन सुविधा के लिए जानी जाती है। इसीलिए इन बसों को नीला जहाज भी कहा जाता है। मगर इनकी मरम्मत के लिए पंचकूला में पक्की वर्कशॉप तक नहीं है। रोडवेज की नई वर्कशॉप फेस-2 में निर्माणाधीन है, मगर अभी तक उसका काम पूरा नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी को 31 मार्च तक यह वर्कशॉप तैयार करके परिवहन विभाग को हैंडओवर करनी है, मगर अभी तक काफी काम बचा हुआ है। 16 दिन में यह पूरा होना संभव भी नहीं है।
विज्ञापन

पंचकूला डिपो में कुल 165 बसें मंजूर हैं। डिपो का एक सब डिपो कालका में है। इसके तहत चार बस स्टैंड आते हैं। प्रदेश की राजधानी से जुड़ा होने के कारण यहां से सभी जिलों के लिए बसों के रूट निर्धारित हैं। इस डिपो की कई बस एक दिन में 700 से 800 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। लंबी दूरी की बसें ज्यादा होने के कारण बसों में खामियां आना भी लाजमी है। मगर उनकी मरम्मत के लिए बेहतर वर्कशॉप यहां पर नहीं है। बस स्टैंड के साथ ही कच्ची वर्कशॉप में बसों की मरम्मत की जाती है। यहां न औजार रखने की उचित व्यवस्था है औन ही कर्मचारियों के आराम करने की।
हर मौसम करता है कर्मचारियों को बेहाल
वर्कशॉप में कमरे नहीं हैं। यहां पर छत के तौर पर लोहे का टीन लगाया गया है। फर्श कच्चा होने के कारण उबड़-खाबड़ है। वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को हर मौसम में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में तो यहां दलदल के हालात हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में टीन तपने लगती है तो सर्दी के मौसम में कर्मचारी ठिठुरने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

23 करोड़ रुपये से बन रही नई वर्कशॉप
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेस-2 में बन रही रोडवेज की नई वर्कशॉप 22.87 करोड़ रुपये से बनाई जा रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2016 में की थी। वर्ष 2018 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया था। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्कशॉप के साथ-साथ पंचकूला डिपो के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय भी वहां शिफ्ट होने हैं।
बस स्टैंड के पास स्थित वर्कशॉप में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अधिकारियों केे साथ बातचीत की जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द वहां निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नया भवन मिलने पर वर्कशॉप और प्रशासनिक स्टाफ वहां शिफ्ट हो जाएगा। - रविंद्र पी. पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो, हरियाणा रोडवेज
वर्कशॉप का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल में यह पूरा हो जाए। विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। - गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें