फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और कार की भिड़ंत, कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बसौंला एरोड्रम के समीप निर्माणाधीन बाईपास के सामने बुधवार सुबह निजी बस और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह 47 वर्ष निवासी गांव जट्टा माजरी के रूप में हुई है। वहीं, बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पिंजौर की ओर से बद्दी की ओर जा रही कंपनी की स्टाफ बस सुखोमाजरी बाईपास के सामने नालागढ़ की ओर से आ रही एक कार से भिड़ गई। घटना में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल कार चालक को पहले पिंजौर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालात देखते हुए डॉक्टरों ने सेक्टर-6 पंचकूला भेज दिया। सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामकरण ने बताया कि मृतक दूध बेचने का काम करता था और घटना के समय भी वह कार में दूध लेकर पिंजौर की ओर जा रहा था। मृतक का पोस्टर्माटम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें