फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की रोकथाम, मरीजों के इलाज की पूरी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की रोकथाम और मरीजों के उपचार की तैयारी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में प्रबंध चाक-चौबंद करने में जुटे हैं। नए स्वरूप की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रोहतक में मशीन स्थापित की जा रही है। विदेश से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और जनसभा व सामाजिक कार्यक्रमों में इंडोर व आउटडोर भीड़ के लिए सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया का हर हाल में पालन करना होगा। मानकों के उल्लंघन के आंकडे़ अधिकारी प्रतिदिन उन्हें सौंपेंगे। कोविड टेस्टिंग की सभी जिलों में व्यवस्था कर रखी है। सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं।
विदेशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए पहले से गठित स्वास्थ्य टीमों को आदेश दिए गए हैं। वे रोजाना इन यात्रियों से घर जाकर या टेलीफोन पर बातचीत कर निगरानी रखेंगी। उनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो पूर्व में अपनाई गई प्रक्रिया अनुसार मरीजों का उपचार किया जाएगा। विज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना से अपना बचाव रख सकते हैं। कोरोना के नियमों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन

केजरीवाल सबसे बढ़िया राजनीतिक अदाकार
अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सबसे बढ़िया राजनीतिक अदाकार हैं। वह अलग-अलग प्रदेश में जाकर अलग-अलग तरह की कलाकारी करते हैं। केजरीवाल पंजाब में भी आ रहे हैं। यहां प्रदेश, जिला, विधानसभा अनुसार वह कलाकारी कर रहे हैं। लोग उनके चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं।
किसानों के लिए हमारे दरवाजे खुले
गृह मंत्री ने कहा कि किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने के बारे में केंद्र सरकार के साथ किसानों की जो बातचीत होगी, उस अनुसार आगे बढ़ेंगे। केंद्र के आदेशानुसार निर्णय लिया जाएगा। किसानों ने अभी तक हमारे साथ इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की है। यदि किसान आकर मिलते हैं तो उनका स्वागत हैं। उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें