फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसने की तैयारी, रात में बढ़ेगी पुलिस गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर खेड़ा बागड़ा के पास लगेगा नाका, प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेगा बाइक राइडर पुलिसकर्मी
विज्ञापन

हालिया चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग पर खेड़ा बागड़ा गांव के पास नाका लगाया जाएगा, जबकि रात के समय प्रमुख मार्गों पर पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस का मानना है कि इससे चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
पुलिस के अनुसार खेड़ा बागड़ा गांव के समीप स्थायी नाका लगाया जाएगा, जहां पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक बाइक राइडर पुलिसकर्मी मोरनी से पंचकूला जाने वाले मार्ग समेत अन्य प्रमुख रास्तों पर रात के समय लगातार गश्त करेगा। पुलिस ने यह व्यवस्था लागू भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई थी। इसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में नाकाबंदी और गश्त बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए नियमित गश्त और निगरानी जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें