फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च अंत तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 मार्च माह के अंत तक हो सकते हैं। इसके लिए सभी तैयरियां पूरी कर ली गई हैं। इसका निर्णय मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई गेम्स की कार्यकारी समिति की तीसरी बैठक में लिया गया। हालांकि, तिथि पर अंतिम निर्णय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से परामर्श कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड की संक्रमण दर तीन फीसदी से नीचे आने पर सरकार ये यह निर्णय लिया है। संजीव कौशल ने निर्देश दिए कि खेल स्टेडियम में सभी प्रकार की सुविधाएं निश्चित समयावधि में सुनिश्चित की जाएं। खेलों के आयोजन से संबंधित आधारभूत संरचना के निर्माण में कोई कमी है तो उसे तुरंत पूरा करवाएं। सभी संबंधित विभागों आपसी तालमेल हो। गेम्स के लांच समारोह का आयोजन कोविड-19 नियमों की अनुपालना में ही होगा।
उन्होंने कहा कि अब कोरोना महामारी में कमी आई है और स्थिति सामान्य हो रही है। इसे देखते हुए और अप्रैल माह में विद्यार्थियों की परीक्षाओं के मद्देनजर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मार्च माह के अंत तक कराया जाना उचित होगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल स्टेडियम, खेलों के मुताबिक ही तैयार हों ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन ने खेलों की तैयारियों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि गेम्स के चौथे संस्करण का शुभारंभ कार्यक्रम भव्य होगा। खेलों के आयोजन के लिए बहुउद्देशीय हॉल, मैदान, ट्रैक इत्यादि के मरम्मत और नव निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। पांच पारंपरिक खेल गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग भी इनमें शामिल हैं। प्रतियोगिताएं पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करवाई जाएंगी। इन खेलों में देश के 18 वर्ष आयु वर्ग तक के 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा स्पोर्ट्स एक्स्पो भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें