फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों को जन विकास रैली में पहुंचने का दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। 10 अप्रैल को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाली जन विकास रैली को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि जन विकास रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे और जिले को कई योजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में पंचकूला ने आधारभूत संरचना, सड़क तंत्र, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। इन वर्षों में पंचकूला में लगभग 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र का सम्मान विकास किया है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सुरेश वर्मा, जय कौशिक, रितु गोयल, सुनीत सिंगला, परमजीत कौर, हरेंद्र मलिक, भाजपा मंडल प्रधान गौतम राणा, अशोक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें