फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मॉडल स्कूल में हुआ प्रेमचंद की कहानी ‘लॉटरी’ का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के सहयोग से अभी रंग मंडली के कलाकारों ने सेक्टर-7 स्थित डीसी मॉडल स्कूल में नाटक लॉटरी का मंचन किया। हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक लॉटरी लालच में आकर मूर्ख बनने वालों के लिए सबक है। नाटक की कहानी उस समय पर आधारित है जब भारत में लॉटरी सिस्टम का नया ट्रेंड शुरू हुआ था।
विज्ञापन

नाटक में गांव माधवपुर के ठाकुर महेंद्र प्रताप के परिवार की कहानी दिखाई गई है कि कैसे परिवार के सभी लोग अलग-अलग लॉटरी खरीदते हैं। परिणाम से पहले ही इनामी राशि को लेकर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं। इनाम पाने के लिए वे यज्ञ ,पूजा और हवन आदि भी करवाते हैं। जब लॉटरी का परिणाम आता है तो पता चलता है कि ठाकुर परिवार के किसी भी सदस्य की लॉटरी नहीं निकली। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपनी मूर्खता पर हंसते हैं कि वह उस धन के लिए आपस में झगड़ रहे थे, जो उनका कभी था ही नहीं। मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित नाटक का निर्देशन और संगीत योगेश अरोड़ा ने दिया।
अभी रंग मंडली के कलाकारों ने अपने इस नाटक के माध्यक से मशहूर रंगकर्मी स्वर्गीय सचिन शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीसी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल उषा गुप्ता, सुरेश गोयल, पंचकूला संस्कार भारती के अध्यक्ष सतीश अवस्थी, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के वाइस प्रेसिडेंट बलकार सिद्धू उपस्थित रहे। नाटक में मुख्य भूमिका में योगेश अरोड़ा, मनीष कपूर, राजीव मेहता, भूपेंद्र सिंह संधू, ज्योति भारद्वाज, प्रियंका सिंह, गौरी और सतपाल सिंह ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें