फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव : नाडा साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में माथा टेकती संगत। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। श्री गुुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा नाडा साहिब सहित शहर के अन्य गुरुद्वारों में हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार को फूलों और रंगबिरंगी लड़ियों से सजाए गुरुद्वारों में भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। गुरुद्वारा नाडा साहिब में पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, मोहाली समेत दूसरे राज्यों और जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका। नाडा साहिब गुरुद्वारे में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद्र गुप्ता ने माथा टेका। इस मौके पर गुरुद्वारा नाडा साहिब प्रधान सरदार मलकीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-7 के गुरुद्वारे में भी माथा टेका।
विज्ञापन

प्रधान सरदार कंवरपाल सिंह, उपप्रधान प्रो. गुरविंदर सिंह, संयुक्त सचिव पीएस सांगा, सचिव सतिंदरपाल सहित अन्य मेंबर उपस्थित रहे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर जिले के सभी गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठों का भोग डाला गया। रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में गुरु का अटूट लंगर भी चला। गुरुद्वारा नाडा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह ने बताया कि माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सजावट आकर्षण का केंद्र रही। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह ने गुरु शबद से संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारे के कपाट अल सुबह दो बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। सवा दो बजे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। तीन से चार बजे सुखमणि साहिब का पाठ, साढ़े पांच बजे नितनेम की वाणियों का पाठ किया गया। साढ़े 7 से 9 बजे गुरु शबद की कथा हुई। रात 11 बजे पंथ प्रसिद्ध रागी ढाडी जत्थों द्वारा संगतों को गुरु के इतिहास और गुरु की वाणी के बारे में बताया गया।
गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने टेका माथा
सेक्टर-15 गुरुद्वारा शहीद बाबा अवधू सिंह गुरुद्वारे को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारे को गुलाब, गुलदाउदी सहित कई पुष्पों से सजाया गया था। इस मौके पर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बलविंदर सिंह ने बताया कि लोगों को श्री गुरु गोबिद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-7 सिंह सभा गुरुद्वारा में शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। दिनभर श्रद्धालु माथा टेकने आए। अभयपुर, मनसा देवी कांप्लेक्स के गुरुद्वारे में लोगों ने माथा टेका। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सभी गुरुद्वारों में भक्त पहुंचे। जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में कोरोना नियमों का ध्यान रखा गया। लोगों को बिना मास्क अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं भक्तों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें