फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, लोग उलझन में...

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बस स्टैंड से लेकर बाईपास व उप तहसील कार्यालय तक सड़क मार्ग की हालत आजकल इतनी बद से बदतर हो चुकी है जिस पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों का वाहन चलाना और पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता ही नहीं चल पाता है। गड्ढों में गिरकर आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बा व क्षेत्रवासी राजपाल, हरिंदर सिंह, योद्धा सिंह, श्रीपाल जलौली, नगल वासी बलविंदर सोनी, नरेंद्र काका, सुरेंद्र सिंह व अन्य ने बताया कि सड़क मार्ग की बदहाल व्यवस्था के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर बरवाला व क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। लोगों ने बताया कि यह बरवाला का मेन सड़क मार्ग है जिससे पंचकूला, चंडीगढ़, रायपुररानी, नारायणगढ़, शहजादपुर की ओर आने-जाने वाले सभी वाहन व लोग इसी मार्ग से होकर आवाजाही करते हैं। टूटे सड़क मार्ग के कारण वाहन चालकों व लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



टेंडर पास होते ही सड़क मरम्मत का काम होगा शुरू
सड़क की बदहाली को लेकर जब पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अनिल कंबोज व जेईई तरुण शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए विभाग को टेंडर भेजा हुआ है। जैसे ही टेंडर पास होकर आता है तो सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा
विज्ञापन

सरकार के खोखले दावे, जनता के लिए बन रहे परेशानी
- मौजूदा सरकार की ओर से जनता को गड्ढ़ा मुक्त सड़क सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन बरवाला में सरकार के यह सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं। - गुरजीत सिंह युवा कांग्रेस नेता
- सड़क मार्ग टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील होने से मार्ग पर जाम की समस्या भी बन रही है। इसके चलते वाहन चालक घंटों जाम की समस्या भी झेलने को मजबूर है। -भट्ट राजेश कुमार
विज्ञापन

- टूटे सड़क मार्ग को ठीक करने की शिकायत देने के बावजूद भी विभाग बेखबर व लापरवाह बना हुआ है। इससे लोगों में रोष है। - वकील सिंह बरवाला वासी
- सरकार व संबंधित विभाग को बदहाल व टूटे पड़े सड़क मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समय पर समाधान करवाना चाहिए। - लक्ष्मणदास बतौड़, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें