फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बनवा लिया प्रदूषण प्रमाण पत्र, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक व्यक्ति ने अपनी इंपाउंड बाइक को छुड़वाने के लिए किसी अन्य बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगाकर प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवा लिया। मामला तब संज्ञान में आया, जब यह व्यक्ति अपनी इंपाउंड बाइक को छुड़वाने के लिए चालान शाखा सेक्टर 12 पहुंच गया। जब उसने बाइक का प्रदूषण प्रमाण पत्र दिखाया, तो वह 1 सितंबर 2021 को बना था, जबकि उसकी बाइक पुलिस चौकी मोरनी में खड़ी थी। चालान शाखा के इंचार्ज की शिकायत पर बाइक चालक पर अब सेक्टर-5 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चालानिंग शाखा के इंचार्ज उपनिरीक्षक राम भगत ने बताया कि पुलिस चौकी मोरनी ने बाइक को बिना दस्तावेजों के 24 अगस्त को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इंपाउंड किया था। चालान भरते समय बाइक चालक का नाम राम अवतार निवासी गांव भैंसा टिब्बा अंकित किया। राम अवतार ने अपनी बाइक का प्रदूषण पत्र दिखाया, जो प्रदूषण प्रभाव पत्र में 1 सितंबर 2021 समय सुबह 11.54 वैधता 31 अगस्त 2022 अकिंत है। पेश किए प्रदूषण प्रमाण पत्र में वाहन की फोटो व नंबर प्लेट है, वह जाली नंबर प्लेट लगाकर कोई अन्य बाइक खड़ी करके उसकी फोटो उतरवाई गई है। क्योंकि इंपाउंड बाइक पहले से ही मोरनी चौकी द्वारा कब्जा में ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें