फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव की फेसबुक आईडी को शातिर ने किया हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी की फेसबुक आईडी किसी शातिर ने हैक कर ली। इसके बाद फ्रेंड लिस्ट के दोस्तों को मदद के बहाने संदेश भेजकर पैसे भेजने को कहा। कुछ दोस्तों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। शशि ने अपनी एफबी आईडी को बंद करवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अर्जी दी है। वहीं, शिकायत के बाद साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शशि शंकर तिवारी ने बताया कि उनके दोस्तों की ओर से आईडी हैक होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत फेसबुक पर एक अलर्ट मैसेज अपडेट कर लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने फेसबुक दोस्तों को फोन कर इसकी जानकारी दी। शशि शंकर ने बताया कि शातिर ने पहले उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से हालचाल पूछा गया। फिर बातचीत के दौरान चुनाव और बीमारी का बहाना कर तत्काल पैसे अकाउंट में ट्रांसफर करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें