फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र गुरदयाल वासी गांव उदयपुर उचाना जिला जींद और जोगिंद्र पुत्र सुधीर वासी गांव हासांवाला टोहाना जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों केे जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि आठ केस दर्ज कर अब तक 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट उम्मीदवारों की जगह फर्जी लोगों ने दिए हैं। इस फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य लोग भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें