फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी जींद, मंदीप निवासी हिसार और रविंद्र निवासी हिसार के रूप में हुई है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन पंचकूला ने पुलिस को सूचना दी थी कि लिखित परीक्षा तीनों असली उम्मीदवारों की जगह दूसरे आरोपियों ने दी थी। पुलिस ने पकड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि पुलिस भर्ती व अन्य विभागों में भर्ती फर्जीवाड़ा की गहनता से जांच की जा रही है। अब तक पुलिस की ओर से 8 मामले दर्ज कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें