पंचकूला। पुलिस कमिश्नर पंचकूला डॉ. हनीफ कुरैशी के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अमन कुमार, एसीपी सुरेंद्र सिंह और सेक्टर-5 थाने के एसएचओ सुखबीर सिंह ने अवैध वसूली के मामले में छापा मारकर सोमवार को आरोपी अनिल भल्ला के परिवार के सदस्यों को 4.6 करोड़ रुपये, गहने, अफीम व पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपियों की पहचान गिरफ्तार अनिल भल्ला की पत्नी अंजू भल्ला, अनिल भल्ला के बेटे की पत्नी अंजली और गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाकर सभी को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।