फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिले को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नशे के खिलाफ जंग–आपका एक फोन बना सकता है समाज को सुरक्षित... इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने सेक्टर-26 आशियाना और आसपास के इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जिले को नशा और अपराध मुक्त बनाना है। इस दौरान लोगों से पुलिस ने आह्वान किया कि क्षेत्र में कोई नशा बेचता है तो टोल फ्री नंबर- 7087081100 या 7087081048 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर- 25 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विकास और उनकी टीम ने क्षेत्र की दुकानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नशे के खिलाफ जागरूक जनता को आगे आना होगा। जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक जहर को जड़ से खत्म किया जा सकता है। -सृष्टि गुप्ता, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें