फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान के लिए किसान 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत व्यक्तिगत श्रेणी के में विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। अभियंता ओमप्रकाश महिवाल ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभागीय पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। एक परिवार पहचान पत्र में केवल एक ही किसान का चयन किया जाएगा। किसान अधिकतम 4 कृषि यंत्र के अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हॅप्पीसीडर/स्मार्ट सीडर, पेडी स्ट्रॉ चॉपर/मल्चर, रिवेर्सिबल एमबी प्लों, जिरों टिल सीड ड्रिल, सुपर सीडर, सर्फेस सीडर, स्ट्रा बेलिंग मशीन, स्ट्रॉ रेक, क्रॉप रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर, ट्रैक्टर चालित टेडर मशीन शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें