फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा देवी गौधाम में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों को नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्र जागरण धर्म हमारा चंडीगढ़, हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला और श्रीमाता मनसा देवी गौधाम पंचकूला के संयुक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को माता मनसा देवी गौधाम में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण गर्ग और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल के सानिध्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। आशीर्वचन जगदीश मित्तल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि सम्मेलन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रतनलाल कटारिया ने की।
विज्ञापन

इस कवि सम्मेलन में ट्राइसिटी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और यहां पहुंचे कवियों की कविताएं बड़े ध्यान पूर्वक सुनी और बीच-बीच में हंसी और तालियां बजाकर श्रोताओं ने कवियों की हौसला अफजाई की। कवियों की ओर से अपने रंग में अपनी कविताएं सुनाकर खचाखच भरे माता मनसा देवी गौधाम के हाल में श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इससे पहले अमृत महोत्सव कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मां शारदा वंदना से की गई। इस कवि सम्मेलन में भारतवर्ष के विख्यात कवियों में डॉ. हरिओम पवार ने अपनी कविता भगवान रामचंद्र जी के जीवन पर सुनाई और अन्य कवियों में डॉ. अशोक बत्रा सोनीपत, दिनेश देवघरिया पटियाला, मास्टर महेंद्र झज्जर, यस कंसल, सुरेंद्र सिंगला चंडीगढ़, संतोष गर्ग मोहाली, अनिल चिंतक चंडीगढ़, कविता गर्ग, पंचकूला और दो छोटी-छोटी बच्चियों नव्या शर्मा और विदुषी भारद्वाज ने श्रीराम काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को अपनी कविताएं सुनाई।
यहां पर मंच संचालन डॉ. अशोक बत्रा ने खूब निभाया और बीच-बीच में व्यंग कसकर श्रोताओं को भी मंत्रमुग्ध करते रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं कवि सुरेंद्र सिंगला ने भी अपनी मधुर वाणी से आए हुए सभी श्रोताओं को कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्रवाल सभा एडहॉक कमेटी के प्रधान अमित जिंदल, सुखदर्शनपुर गोशाला के प्रधान तेजपाल गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री सीबी गोयल, कुसुम गुप्ता, अशोक जिंदल, श्री श्याम परिवार सेक्टर-14 के सभी सदस्य एवं रमाकांत भारद्वाज, हरियाणा सेवा भारती के उपप्रधान ईश्वर जिंदल, लाजपत राय बंसल, मुकेश बंसल मोती जिंदल, डॉ. नरेश मित्तल रोशन जिंदल, सहित अग्रवाल समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें