फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस और अन्य विभागों में भर्ती के लिए धोखाधड़ी करने के मामले में एसआईटी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरीश निवासी जिला महेंद्रगढ़ और सोनू निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पुरुष और महिला सिपाही के पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा होने के बाद कुछ उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने धोखाधड़ी करके अपनी जगह दूसरे उम्मीदवारों से परीक्षा दिलवाई है। सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें