फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका की एक महिला ने सीएम विंडो में शिकायत कर नौकरी का झांसा देकर उसके साथ एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करने व बच्चा होने पर भाग जाने का आरोप लगाते हुए ओरापियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है अपने बच्चे का पालन करने के लिए वह नौकरी की तलाश कर रही थी इस दौरान उसकी मुलाकात सुभाष शाह बिहार के रहने वाले व्यक्ति से हुई इस दौरान उसने बताया कि मेरा भांजा विकास जगह-जगह फेरी लगाकर काम करता है, तेरी नौकरी लगवा देगा। वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद विकास नौकरी दिलवाने के बदले में मुझसे शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब विकास के बच्चे को जन्म देने वाली थी तो मैंने उसे शादी करने को कहा परंतु विकास का मामा सुभाष शाह कहने लगा कि तुम पहले डिलीवरी करा लो फिर मैं दोनों की शादी करवा दूंगा। महिला ने बताया कि 5 सितंबर को उसने एक लड़के को जन्म दिया इसके बाद 9 सिंतबर से आरोपी गायब हैं। विकास के जानकार ने बताया कि विकास और उसका मामा सुभाष परिवार सहित गांव चले गए हैं और अब वह यहां वापस आने वाले नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसकी जिंदगी खराब करने वाले व्यक्ति विकास और उसके मामा सुभाष शाह पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें