फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म के विरूद्ध अपित्तजनक पर्चे बांटने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। प्रचीन श्री काली माता मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने के मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व स्थानीय लोगों में रोष है। मामले को लेकर कालका थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष नरेश धीमान व बजरंग दल संयोजक संजय लोहट सहित स्थानीय निवासी आशु गुलाटी ने बताया कि काली माता मंदिर में सुबह के समय एक व्यक्ति विश्व मुक्तिदाता के नाम से पर्चे बांट रहा था, जिसमें हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने की बातें लिखी हुई थीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनक बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, कालका एसएचओ ने बताया मामला दर्ज कर आरोपी रूस्तम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें