फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगातार लग रहे बिजली के कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से दावे किए गए थे कि 15 जून तक शहर की सभी बिजली की तार कसी जाएंगी और बिजली कट नहीं लगेगा। इसके बाद शहर में लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ने के बाद ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण शहर में बिजली कट लग रहा है। इस कारण लगातार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सेक्टरों में अघोषित कट से परेशानी हो रही है। दस से ज्यादा सेक्टरों में बिजली कट के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला जिले में 1.30 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, शहर में ट्रांसफार्मर में अधिक लोड बढ़ने के बाद फ्यूज उड़ जाता है। फ्यूज उड़ने के बाद लगातार अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली के अघोषित कट शहर के सेक्टर-12, 14, 15, 17, 18, 19, 23, 25 सहित अन्य जगहों पर लग रहे हैं। अघोषित कट के बाद समस्या लोगों की ओर से ग्रुप पर डाली जाती है। इसके बाद भी समस्या का समाधान देरी से होता है।
तार और ट्रांसफार्मर नहीं बदले तो खराब हुए हालात
शहर में अघोषित कट लगातार इसलिए लग रहे हैं, क्योंकि तार और ट्रांसफार्मर विभिन्न सेक्टरों में नहीं बदले गए हैं। पुराने तार ही कस दिए गए हैं। इस कारण फाल्ट आने के बाद बिजली कट लगता है। शहर में लगातार बिजली के तार खराब होने से हालात खराब हो रहे हैं। हमारी मांग है कि बिजली निगम की ओर से पुराने ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और पुरानी तार बदली जाए। जिससे बिजली कट नहीं लगें। -सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर-15
विज्ञापन

बिजली का अघोषित कट लगता है
सेक्टर में बिजली के तार ढीले हैं। पुराने तारों को बदलकर नए तार लगाए जाने चाहिए। इसे अभी तक नहीं बदला गया है। अघोषित कट दिन में चार-पांच बार लग जाता है। उमस भरी गर्मी बढ़ने के बाद लोगों को परेशानी हो रही है। हमारी बिजली विभाग से मांग है कि जिस तरह से बिजली सुधार के दावे किए जा रहे हैं। उसी तर्ज पर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो
-राकेश अग्रवाल, निवासी सेक्टर-12
कोट
बिजली व्यवस्था को ठीक किया गया है। सभी सेक्टरों की बिजली ठीक करने के लिए कर्मचारियोें के ग्रुप बनाए गए हैं। जहां भी बिजली व्यवस्था की कमी आती है लोग ग्रुप पर जानकारी दें। विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए बिजली के अघोषित कट ठीक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-भूपिंदर सिंह, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें