फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन और टिप्परों से लोग परेशान, एडीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कालका। अवैध खनन को लेकर जिला सिविल सचिवालय में एडीसी वर्षा खनगवाल को कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष नैब चौधरी, प्रदेश मीडिया को-आर्डिनेटर अभिषेक सैनी, प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी विभाग अंकुश निषाद, एडवोकेट विवेक शर्मा ने जिला पंचकूला के ब्लॉक रायपुरानी, बरवाला और कालका के चंडीमंदिर -बाड़गोड़म में कहा कि सरकार के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ओवरलोड टिप्परों से धूल मिट्टी की समस्या हो रही है। नैब चौधरी ने कहा है की जिले रायपुरानी, बरवाला, चंडीमंदिर व बाड़गोदाम व आसपास के अनेकों जगह पर अवैध माइनिंग हो रही है। इस कारण पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है। जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। ओवरलोड ट्रकों से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा सरकार और नेताओं के इशारे पर हो रहा है।
विज्ञापन

अभिषेक सैनी ने बताया की बरवाला और रायपुररानी में अवैध खनन के कारण धूल-मिट्टी से अस्थमा, कैंसर व टीबी के मरीज बड़ रहे हैं।
अंकुश निषाद प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी सेल ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पहले कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया है। विवेक शर्मा एडवोकेट ने बताया कि अगर कोई करवाई नहीं की गई तो हाईकोर्ट की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें