फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीले क्वार्टरों की गलियों में बढ़ी वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीले क्वार्टरों की गलियों में भारी वाहनों की आवाजाही बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं, इस कारण लोग घर के सामने दौड़ते बेतहाशा ट्रैफिक से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कारण बच्चों का गली में खेलना तक मुश्किल हो गया है। उनके बच्चे अपने घरों के सामने ही गली में सुरक्षित महसूस नहीं करते जिसको लेकर स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी की उबड़ खाबड़ गलियों में भी दिनभर भारी ट्रैफिक दौड़ने से उनका जीना मुश्किल हो गया है। इससे दुर्घटना का खतरा तो बढ़ा ही है साथ ही वाहनों की आवाजाही और हॉर्न की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो गई है। सुबह-शाम स्कूल और ऑफिस के समय पर यहां के हालात ज्यादा भयानक हो जाते हैं। वाहन चालक अपनी गाड़ियों को तेजी से भगाते हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों में अपर्णा देवी, मीरा देवी, सुरेश कुमार, गीता देवी, अनु सिंह, परमवीर व अन्य ने बताया कि हमारे बच्चे पहले गली में खेलते थे। लेकिन अब कोई न कोई वाहन गली में तेज रफ्तार से गुजरता है तो वह नहीं खेल पाते। इतना ही नहीं यहां की गलियों में पैदल आने-जाने वाले बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गली में स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और बाहरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, जिससे ट्रैफिक की वजह से बढ़ रहे खतरे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें